9 अगस्त 2023 - 08:13
ज़ायोनी सेना और आतंकियों का एक बार फिर मस्जिदे अक़्सा पर हमला

दो सप्ताह पहले भी ज़ायोनी गृह मंत्री इतमार बिन गवीर ने कम से कम 2200 ज़ायोनी आतंकियों के साथ मस्जिदे अक़्सा पर हमला किया था। जिस पर क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हलकों में तीव्र प्रतिक्रिया हुई थी।

मक़बूज़ा फिलिस्तीन में एक बार फिर ज़ायोनी सेना के सख्त सुरक्षा घेरे के बावजूद, कई ज़ायोनी आतंकियों ने बाबुल मग़रिब के रास्ते से अल-अक्सा मस्जिद पर हमला किया।

इस हमले के दौरान, ज़ायोनी सुरक्षा बल अल-अक्सा मस्जिद के दरवाज़ों और सहन में भारी तादाद में तैनात थे और ज़ायोनी हमलावरों का समर्थन करते हुए फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे।

मक़बूज़ा कुद्स शहर के इस्लामिक औकाफ ने एक बयान में इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बेशुमार ज़ायोनी आतंकियों ने अल-अक्सा मस्जिद पर हमला किया और अपनी उकसावे वाली कार्रवाई को जारी रखते हुए अपने धार्मिक प्रोग्राम शुरू कर दिए।

बता दें कि दो सप्ताह पहले भी ज़ायोनी गृह मंत्री इतमार बिन गवीर ने कम से कम 2200 ज़ायोनी आतंकियों के साथ मस्जिदे अक़्सा पर हमला किया था। जिस पर क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हलकों में तीव्र प्रतिक्रिया हुई थी।

ज़ायोनी आतंकियों के हमलों के बाद, फिलिस्तीनी दलों और इस्लामी समूहों ने ब्यान जारी करते हुए मस्जिदे अक़्सा कि हिमायत और हिफाज़त के लिए फिलिस्तीनियों से अपील करते हुए कहा था कि वह भारी तादाद में मस्जिद में हाज़िर हों।